अररिया जिला ए डिवीजन लीग में नरपतगंज क्रिकेट क्लब 59 रनों से विजयी

अररिया 29 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 25 वां मैच मिडिल स्कूल क्रिकेट क्लब फारबिसगंज और नरपतगंज क्रिकेट क्लब नरपतगंज के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया निर्धारित 30-30 ओवरों के मैच में टॉस एमएससीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

एमएससीसी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 118 रन पर आँल आउट हो गई। एमएससीसी के बल्लेबाज अतूल राय ने 32 रन उत्सव ने 20 रन नंदन राय ने 13 रन बनाए। नरपतगंज के गेंदबाज राजीव झा और ओम विराजी ने 3-3 विकेट शेख शहजाद 2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी नरपतगंज के बल्लेबाजों ने शुरू से अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम का स्कोर 14 ओवर में बिना कोई नुक़सान पर 102 रन बना लिए थे तभी बारिश के कारन अंपायर को मैच रोकना पड़ा।मैच का निर्णय डी एल एस मैथड से लिया गया और नरपतगंज को 59 रनों से जीत की घोषणा दोनों अंपायरों ने की नरपतगंज के बल्लेबाज शेख शहजाद ने 63 रन ओम विराजी ने 17 रन की नाबाद पारी खेली ।

मैच के अंपायर जितेंद्र कुमार और सरवन कुमार थे स्कोरिंग फैजल ने किया इस अवसर ओम प्रकाश जयसवाल विवेक प्रकाश अनामी शंकर अमीत सेनगुप्ता ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
कल का मैच केएमसीसी ए और एसीए ब्लू के बीच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago