मुजफ्फरपुर 29 दिसंबर: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 77 रनों के भारी अंतर से हराया।
आज सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट खोकर 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें सचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की शानदार पारी खेली वहीं अंकित ने 39, अभिषेक ने 35 एवं शौर्य ने 20 रनों की उपयोगी पारी खेली।गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से करुणेश ने 1,दिग्विजय ने 2,रविरंजन ने 2,एवं आशीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम शौर्य के घातक गेंदबाजी के सामने 26 ओवर में 127 रनों पर ही सिमट गई।शौर्य ने घातक गेंदबाजी करते शानदार 7 विकेट लिए।बल्लेबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक ने 20, दिग्विजय ने 16, तारिक अनवर ने 36 एवं करुणेश ने 17 रन बनाए।
गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शौर्य ने 7 विकेट,दिवाकर ने 2 विकेट एवं सफदर ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज का मैन ऑफ द मैच संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के शौर्य को दिया गया।कल का मैच – प्रेरणा स्पोटिंग क्लब बनाम आर्यन सुपर किंग्स
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…