पूर्णिया जिला जूनियर लीग के सेमीफाइनल में पहुँची न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब

पूर्णिया 14 दिसम्बर:  स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का क्वाटर फाइनल मैच न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब बनाम स्पार्टन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

स्पार्टन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्पार्टन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मैं 24.2 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 127 रन बनाए । स्पार्टन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज शानू निगम 28 रन, रियांस ने 21रन बनाए।न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अरिहंत ने 05 ओवर में 19 रन देकर 04 विकेट, अनिकेत ने 4.2 ओवर 16 रन देकर 02 विकेट,मृतुन्जय ने 05 ओवर 20 रन 02 विकेट हासिल किए।

132 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब की टीम 21 ओवर में 08 विकेट खो कर 131 कर जीत दर्ज की । न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज विवेक ने 57 रन, दीपक ने 26 रन,अरिहंत ने 20 रन बनाएं। स्पार्टन क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी मै मनमोहन ने 03 ओवर मै 28 रन देकर 03 विकेट, सूरज ने 04 ओवर मै 22 रन देकर 02 विकेट लिया।

न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब 02 विकेट जीत दर्ज कर जूनियर डिवीज़न के सेमीफइनल फाइनल मैं पहुंची ।इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के अरिहंत को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल आसिफ अल्ताफ एवं जिला पैनल अंपायर ज़ाहिद आलम एवं स्कोरर विकल्प झा ।

कल का मैच – जूनियर डिवीज़न का क्वाटर फाइनल मैच * किंग रामनगर क्रिकेट क्लब बनाम सीमांचल क्रिकेट क्लब।
उपस्थित सदस्य – संघ के दिग्विजय, विकास कुमार पप्पू, सोनू, बादशाह,सरजील अशर, विमल मुकेश, अभिषेक ठाकुर, विकास,आदि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago