पटना 14 दिसंबर: डीएमएस क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित डीएमएस कप में आज का मुकाबला डी डीएमएस वारियर्स और राइजिंग स्टार इलेवन मोतिहारी के बीच खेला गया . जिसमे डी डीएमएस वारियर्स ने राइजिंग स्टार को 79 रनों से हराते हुए इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है .
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी डी डीएमएस वारियर्स की टीम संजीत के 42 रन, शशि के नाबाद 42 रन और अभय के 38 तथा विकास और नितीश के 29 -29 रनों के मदद से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रनों का स्कोर बनाया .जबकि गेंदबाजी करते हुए राइजिंग स्टार इलेवन की टीम संदीप ने दो तथा दीपक और पियूष ने एक-एक विकेट झटके
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग स्टार इलेवन की टीम पियूष के 42 और सिद्धार्थ के 16 रनों के मदद से 14.2 ओवर में सिर्फ 124 रन बनाकर ढेर हो गया .गेंदबाजी करते हुए डी डीएमएस वारियर्स के शशी ने चार और राहुल ने तीन विकेट झटके . इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच के लिए शशि को चुना गया .
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…