किशनगंज जिला बी-डिविजन लीग में आर.के.सीसी ने टीसीसी जूनियर को 4 विकेट से हराया

किशनगंज 14 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज 23 वां मैच आर के सी सी बनाम टी सी सी जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें आर के सी सी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टी सी सी जुनियर ने 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए जिसमें शुभम ने 36 एवं प्रभाकर ने 29 रन का योगदान दिया वहींआर के सी सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रफिक ने 2 विकेट एवं नुमान ने 2 विकेट हासिल किए

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर के सी सी ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें मोईजूर ने नाबाद 33 रन एवं अंजार ने 23 रन का योगदान दिया वही टी सी सी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने दो विकेट एवं विशू ने 1 विकेट हासिल किए नाबाद 33 रन बनाने वाले आर के सी सी के मोईजुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया

मैन ऑफ द मैच मोईजुर को टी सी सी सीनियर के खिलाड़ी मुकेश कुमार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर फैजल खान एवं तारकेश्वर पोदार स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट संयोजक वीर रंजन उपस्तिथ थे .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago