पटना। बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के प्रतिभाशाली लेग स्पिनर ओम प्रकाश एवं ऑफ स्पिनर बालाजी का चयन पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 नवंबर 2026 से जमुई में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
दोनों खिलाड़ियों के चयन से बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी के हेड कोच रंजीत भट्टाचार्य, जूनियर कोच अजीत सिंह एवं अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने ओम प्रकाश और बालाजी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Share this content:
धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ ने अंडर-14 के बच्चों के लिए ट्रायल की तिथि की…
देवघर। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगामी देवघर प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन के…
पटना : महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत मंगलवार को रायपुर के आरडीसीए ग्राउंड…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कूच बिहार ट्रॉफी (पुरुष अंडर-19) सत्र 2026-27 के लिए…
पटना : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ( आईसीसी ) के लगातार दूसरी बार चेयरमैन बनने पर…
पटना, 16 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में…