विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर अश्विन ने कहा” अगलें टेस्ट कप्तान के लिए सिर दर्द होगा कप्तानी

चेन्नई 16 जनवरी: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टेस्ट टीम से कप्तानी छोड़ने पर विराट कोहली को लेकर ट्विटर पर कई अहम् बात कही है. उन्होंने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए आने वाले कप्तना को लेकर भी कुछ बाते कही है .

उन्होंने ने ट्विटर पर कहा” क्रिकेट कप्तानों के बारे में हमेशा उनके रिकॉर्ड और जिस तरह की जीत दिलाने में वे कामयाब रहे, उसके बारे में बात की जाएगी, लेकिन एक कप्तान के रूप में आपकी विरासत आपके द्वारा सेट किये गए बेंचमार्क से याद की जाएगी। ऐसे लोग होंगे जो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका आदि में जीत के बारे में बात करेंगे .

आगे उन्होंने लिखा है” जीत सिर्फ एक रिजल्ट है और बीज हमेशा फसल से पहले अच्छी तरह से बोया जाता है। वहीं बीज आप बोने में कामयाब रहे, आपने जिस तरह के स्टैंडर्ड अपने लिए सेट किये हैं और हमसे भी उसी तरह की उम्मीदें रखीं। बहुत बढ़िया विराट कोहली।

आप अपने उत्तराधिकारी के लिए सिरदर्द छोड़ गए हैं और यही आपकी कप्तानी की खासियत रही। ‘हमें एक जगह इतनी ऊंचाई पर छोड़नी चाहिए कि भविष्य उसे वहां से और ऊंचा ले जा सके।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago