दिल्ली 15 जनवरी: क्या हो रहा है भारतीय क्रिकेट में कुछ दिनों से कुछ समझ से परे है . कभी विराट कोहली कप्तानी छोड़ते है तो कभी जबरदस्ती छोड़बाया जाता है और एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी को छोड़ दिया है .
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने एक चौंकाने वाला निर्णय लिया। कोहली तुरंत प्रभाव से टेस्ट कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया।विराट कोहली ने ट्विटर पर एक लम्बा पोस्ट शेयर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और अन्य सभी का धय्न्वाद किया। उन्होंने कप्तान के रूप में मौका देने के लिए बीसीसीआई को भी धन्यवाद कहा है।
कोहली ने ट्विटर पर पोस्ट में कहा कि सब कुछ एक पॉइंट पर आकर रुकता है और मेरे लिए टेस्ट कप्तान के रूप में है। यह अब हो रहा है, इस सफर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।
मैंने सब चीजों में अपना 120 फीसदी देने में भरोसा किया है। अगर मैं ऐसा नहीं कर पाता तो टीम के लिए अच्छा नहीं है। मैं अपने दिल से स्पष्ट हूँ और टीम के प्रति बेईमान नहीं हो सकता।
आगे लिखा कि इतने लम्बे समय तक देश का नेतृत्व करने का मौका देने के लिए मैंने बीसीसीआई का धन्यवाद करता हूँ। सभी खिलाड़ियों का भी धन्यवाद जो टीम में एक नजरिया लेकर आए जो मेरे दिमाग में था और कभी हार नहीं मानी। टीम का नेतृत्व करने के लिए मौका देने के कारण बीसीसीआई का धन्यवाद।
रवि भाई का भी मैं धन्यवाद करना चाहूँगा। अंत में महेंद्र सिंह धोनी को मैं शुक्रिया कहूँगा जिन्होंने मेरे अंदर एक कप्तान के रूप में भरोसा जताया और व्यक्तिगत रूप से एक टीम को आगे लेकर जाने के लिए मुझे उचित व्यक्ति माना।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…