कराटे

एकदिवसीय शिक्षक दिवस बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 सितंबर को पटना में

पटना 03 सितंबर: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के सहयोग से भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ( शिक्षक दिवस ) के अवसर पर 5 सितंबर को एकदिवसीय शिक्षक दिवस बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) का आयोजन किलकारी बिहार बाल भवन सैदपुर,पटना स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर किया जायेगा।

जिसमें वैशाली व किलकारी,पटना की 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक व बालिका टीमें भाग लेंगी। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु किलकारी बिहार बाल भवन के प्रशिक्षक व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार के देखरेख में तैयारी की जा रही है। प्रतियोगिता के बालक व बालिका दोनों वर्गों के मैच तीन-तीन सेटों के खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व व्यक्तिगत आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने यह भी बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर हो रहे यह प्रतियोगिता करोना महामारी काल के बाद राज्य संघ द्वारा यह पहली प्रतियोगिता किलकारी बिहार बाल भवन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। भारत सरकार व बिहार सरकार के करोना महामारी से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रतियोगिता से जुड़े सभी व्यक्ति मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंगे साथ हीं दो गज की सामाजिक दूरी बनाकर रखेंगे। मैचों का तकनीकी रूप से संचालन सीनियर राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी व निर्णायक नेहा रानी के देखरेख में किया जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago