पटना 03 सितंबर: बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंटों को लेकर जारी मैच शेड्यूल के मद्देनजर बिहार क्रिकेट संघ युद्ध स्तर पर अपनी क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित कर रही है।
जिसमें बीसीए अंडर-19 पुरुष वर्ग और महिला सीनियर व अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल आयोजित कर चयनित खिलाड़ियों का विशेष शिविर राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम एवं कैंब्रिज स्कूल के खेल मैदान पर खेल विशेषज्ञों की देखरेख में खिलाड़ियों को शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से मजबूती प्रदान कर अलग-अलग सेशन में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने कहा कि अंडर-19 पुरुष वर्ग और अंडर 19 महिला वर्ग का विशेष कैंप अलग-अलग जगहों पर बीसीए द्वारा लगाया गया है । जहां पर पुरुष व महिला वर्ग के चयन समिति के अलावे क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में मुख्य कोच, सहायक कोच, फिजियो व ट्रेनर अलग-अलग सेशन में विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी के साथ फिजिकल फिटनेस, मेडिटेशन, बॉलिंग स्किल, बैटिंग स्किल, हैंड आई कोऑर्डिनेशन के साथ-साथ अन्य क्रिकेटिंग स्किल पर कार्य कर रहे हैं।
लेकिन आज मौसम का मिजाज एकाएक बदला और चल रहे इस विशेष शिविर में बारिश ने बीच में खलल डाल दिया। जिसके कारण आज दोपहर के बाद कैंप में आगे का सेशन नहीं हो सका और खिलाड़ियों को निराश होकर हॉस्टल लौटना पड़ा।
आज मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए निर्धारित समय पर पुनः विशेष शिविर प्रारंभ किए जाएंगे और सेशन दर सेशन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
उपरोक्त बातों की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने संबंधित पदाधिकारी से प्राप्त सूचना के आधार पर दी है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…