पंडित दीनदयाल राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन खगड़िया में 13 से

पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं खगड़िया जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) का आयोजन 13 से 14 अगस्त तक बौरना,खगड़िया में किया जायेगा।

जिसमें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विभिन्न टीमों से खेलेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता के मैचों का आयोजन राउंड रोबिन लीग के आधार पर किया जायेगा। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी,आकर्षक पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु मुख्य संरक्षक फैसल अहमद संरक्षक अशोक खंडेलिया,उप संरक्षक नवल किशोर सिंह,अध्यक्ष धीरेंद्र नारायण सिंह,चेयरमैन मुनाजिर हुसैन,सदस्य मीर अफरोज,मीर मिनहाज के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक भागलपुर के अमर कुमार आहूजा होंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago