पटना : ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी द्वारा प्रथम बिहार राज्य सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) का आयोजन कल से (6 अगस्त से) कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर ( वैशाली ) में किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु वैशाली जिला ग्रैपलिंग कमेटी के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का उदघाटन दोपहर 1 बजे गृह विभाग के विशेष सचिव -सह- ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के मुख्य संरक्षक विकास वैभव ( आईपीएस) एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक -सह- संरक्षक ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार रंजीत कुमार सिंह ( आईएएस ) करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बालक व बालिका खिलाड़ियों का वजन सुबह 9 बजे से लिया जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…