पटना 16 मार्च: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 18 से 20 मार्च तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर ( वैशाली ) में आयोजित होने वाली 27वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली पटना जिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है।
टीम की घोषणा करते हुए पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ की संयोजक नेहा रानी ने बताया कि पटना टीम को बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, बिहार विद्यापीठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राध्यापिका मिताली मित्रा,बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार,शिक्षक नेता संतोष कुमार श्रीवास्तव, शारीरिक शिक्षा शिक्षक शिव नारायण पाल,वरीय शिक्षक-सह-एनसीसी पदाधिकारी अरुण दयाल ने राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
घोषित टीम इस प्रकार है : –
पुरूष वर्ग – राजा कुमार ( कप्तान ),सत्यम आनंद ( उपकप्तान ),आशीर्वाद कुमार, ओम प्रकाश,रोहित कुमार,सन्नी कुमार,सुभम कुमार,शिवम कुमार,राजू कुमार,आकाश कुमार।
प्रशिक्षक-सह-प्रबंधक- संतोष श्रीवास्तव।
महिला वर्ग- दीक्षा कुमारी ( कप्तान ),भूमि कुमारी, मधु कुमारी, प्रियंका कुमारी,स्वीटी कुमारी,सिमरन कुमारी,पूजा रानी, सुषमा कुमारी,नेहा रानी,अंजली कुमारी।
प्रशिक्षक-सह-प्रबंधक – निकेश कुमार।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…