पटना 16 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज वी.के.एस. स्पोर्ट्स एकेडमी ने एन.आई. ओ.सी. एकेडमी को दो विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गोलकर मीडिया वेंचर्स द्वारा आयोजित एवं कुसुम राज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां ( विक्रम) के सहयोग से चल रहे इस टूर्नामेंट का आज पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।एन.आई. ओ.सी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 21.5 ओवर में मात्र 112 रन पर ढ़ेर हो गई।
जवाब में बैटिंग करने उतरे वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी को बल्लेबाज गौरव और आशीष आकाश ने जीत दिला दी। गौरव ने 8 चौका व एक छक्का के सहारे नाबाद 48 रन बनाए। जबकि आशीष आकाश ने 10 चौका के सहारे 40 रन बनाए।16-.1 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बनाकर वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी ने यह मैच दो विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जदयू नेता कृष्णा पटेल ने दिया।
संक्षिप्त स्कोर
एन.आई.ओ.सी 21.5 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट आदित्य 47, मोनू 20, सूर्यम 10 रन, अतिरिक्त 21, गौरव 2/29, आशीष आकाश 2/13, सक्षम 1/8, अमित 1/18, अंकित 2/21, रन आउट 1,
वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी 16.1 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन गौरव 48 रन नाबाद, आशीष आकाश 40, अतिरिक्त 14, मनीष 4/14, आदित्य 3/18, साहिल 1/38,
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…