पटना 16 नवंबर: पटना जिला क्रिकेट संघ की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक रविवार को पटना ज़िला क्रिकेट संघ के कार्यलय अशोक राजपथ में आयोजित की गई।
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गए। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने की। इस बैठक में सचिव अजय नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,मौजूद थे।
बैठक में हुए निर्णय के बारे में बताते हुए सचिव अजय नारायण शर्मा ने कहा कि सत्र 2021-22 के लिए सीनियर और जूनीयर डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरुआत दिसंबर के आख़िरी सप्ताह से होगी। उन्होंने बताया कि सभी क्लब का रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि मैचों के आयोजन मोइनुल हक स्टेडियम, जीएसी,मंगल तालाब, पटना हाईस्कूल में किया जायेगा।
मैच के आयोजन के लिए संयोजक प्रतिनियुक्त किये गए हैं। संयोजक होंगे कन्हाई यादव,आशुतोष कुमार सिन्हा,सुधीर कुमार,प्रियांशु कुमार,और रौशन कुमार (संटु)होंगे।
मैचों के सफल संचालन के लिए अंपायर्स कमेटी का गठन किया गया जिसके चेयरमैन बीसीए पैनल अम्पायर आशीष सिन्हा होंगे। सदस्य के यतेंद्र कुमार और जसिम अहमद होंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…