लातेहार 15 नवंबर: लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग 2021 -22 का चौथा मैच एलसीए रेड तथा शेरशाह इलेवन के बीच खेला गया ।
एलसीए रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना सके । जिसमे विकास सिंह 64 , प्रभात सिंह ने 40 रन का योगदान दिया । शेरशाह की ओर से अतुल रंजन 3, अंकित गौरव , शुभम तथा आयुष रंजन ने दो दो विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी शेरशाह इलेवन ने 1 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे समीर ने नाबाद 86 , हर्ष राज 39 तथा संस्कार नाबाद 30 रन का योगदान दिया ।
मैन ऑफ द मैच शेरशाह इलेवन के समीर को संघ के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर तथा कमिटी मेम्बर नीरज कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया । मैच के अंपायर श्रवण महली तथा लवकुश कुमार थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…