पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच आज पेसू और जीएसी के बीच

पटना:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग सत्र 2021—22 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इसकी जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि लीग का फाइनल मुकाबला राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में पेसू बनाम जीएसी के बीच खेला जाएगा। मैच 40 ओवर के खेले जाएंगे। टीम को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

मैच का सफल संचालन अंपायर राजेश कुमार पुट्ट, सुनील कुमार सिंह जबकि अधिकारिक स्कोरर नितेश कुमार के देखरेख में संपन्न् होगा। इस अवसर पर पटना जिला क्रिकेट संघ के सभी अधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago