कराटे

पूर्णिया चैलेंजर्स लीग मे शिखर सिंह के शानदार शतक से टीएनपी विजयी

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए मैदान में चल रहे पूर्णिया चैलेंजर्स लीग का छठा मैच विद्या विहार वायकिंग्स और टीएनपी अवेंजर्स के बीच खेला गया।

टीएनपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शिखर सिंह की ताबड़तोड़ 35 गेंद पर 13 छक्के और4 चौके की मदद से 106 रन बनाए और नवनीत ने 38 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 55 रन के बदौलत टीनपी ने 21 ओवर में 248 का विशाल स्कोर खड़ा किया।विद्या विहार वायकिंग्स की तरफ अमित ने 4 और सुभाष चंद्र और भाष्कर ने 2 _2 विकेट झटके।

248 रन का पीछा करते हुए विद्या विहार वायकिंग्स 18.2 ओवर में 180 रन पर सिमट गई और यह मैच टीएनपी अवेंजर्स ने 68 रन से जीत लिया।विद्या विहार वायकिंग्स की तरफ से आकाश राज ने 90 और विश्वजीत ने 33 रन का योगदान दिया जबकि टीएनपी एवेंजर्स की तरफ से राजश्री नवीन ने 3,आशुतोष और अनिमेष ने 2_2 विकेट झटके।

प्लेयर ऑफ द मैच शिखर सिंह को उसके विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए दिया गया,जिसे सोनू जी ने पुरुषकृत किया।
निर्णायक के रूप में तरविंदर सिंह और राजीव नंदन सिंह थे जबकि थर्ड अंपायर और मैच रैफरी संजीव तिवारी थे।स्कोरर विमल मुकेश और डिजिटल स्कोरर विकल्प थे।जबकि कॉमेंटेटर का भार विजय ली ने संभाल रखा था।इस मैच के दौरान जयंत चौधरी,शरजील असर,प्रशांत ठाकुर,मंजित सिंह,इश्तियाक अहमद,इरशाद आलम,आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago