कराटे

पेसू बना पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग चैंपियन

पटना: जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला पेसू ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में पेसू ने जीएसी को 9 रन से हराकर लीग के ट्राफी पर कब्जा जमाया।

राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में करीब 8 साल के बाद लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। बता दें कि जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला अबतक संघ की उदासीनता के कारण अपने अंतिम पड़ाव तक नहीं पहुंच पाती थी। परंतु इस बार संघ ने क्रिकेट के प्रत्येक बाधा को दरकिनार कर लीग का सफल आयोजन किया।

मंगलवार को टॉस जीतकर जीएसी ने पेसू को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दर्शकों से भरे स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए पेसू ने 39.1 ओवर में 235 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में जीएसी की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 226 रन ही बना सकी।मैन आफ द मैच का पुरस्कार शशीम राठौर को एवा टेक्नॉलिजी के एमडी अभिषेक आर्या ने प्रदान किया।

मैच में अंपायर की भूमिका में राजेश कुमार पुट्टू, सुनील कुमार सिंह, जबकि स्कोरर की भूमिका नितेश कुमार ने निभाई। मैच का शुभारंभ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से पीडीसीए के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर, सचिव सुनील रोहित, टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ने परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर पीडीसीए के फाउंडर सदस्य सह पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर एलपी वर्मा, लक्ष्य कंपनी के आनर एसएम राजू, पूर्व महापौर, पटना श्याम बाबू, पीडीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य महफूज कमर, वरीय क्रिकेटर निशांत मोहन आदि मौजूद रहे।

संक्षिप्त स्कोर
पेसू— 39.1 ओवर में 235 रन पर आलआउट, शशीम राठौर 78, कुंदन शर्मा 57, अशोक कुमार छोटू 32, विकेट—समर कादरी 3/47, रोहित राज 3/24, हर्ष राज 3/22
जीएसी— 40 ओवर में नौ विकेट पर 226 रन, हर्ष राज 66, आशीष प्रकाश 49, अनूप कुमार 26, विनीत सिंह 27, अतिरिक्त 13, विकेट— शशीम राठौर 4/31, पवन कुमार 2/48

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago