कराटे

पूर्णिया चैलेंजर्स लीग में शशांक व खालिद आलम के अर्धशतक से ब्रह्मोस बॉम्बर्स विजयी

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे पूर्णिया चैलेंजर्स लीग का सातवां मैच टीएनपी सिटी एवेंजर्स बनाम ब्रह्मोस बॉम्बर्स के बीच खेला गया। ब्रह्मोस बॉम्बर्स ने इस मुकाबले को 83 रनो से जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मोस बॉम्बर्स ने 21 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाए।ब्रह्मोस बॉम्बर्स की तरफ से शशांक ने 43 गेंद पर 8 छक्के और 4 चौके की मदद से 77 रन और खालिद आलम की 18 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 55 रन बनाए। टीएनपी सिटी एवेंजर्स की तरफ से 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट और अनिमेष शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट झटके।

219 रन का पीछा करते हुए टीएनपी सिटी एवेंजर्स की पुरी टीम 136 रन पर सिमट गई। और यह मैच जीतकर ब्रम्होस बॉम्बर्स लीग में अपना जीत का खाता खोला। टीएनपी सिटी एवेंजर्स की तरफ से आयुस लोहारिया ने 52 रन और गौरव ने 21 रन बनाए जबकि ब्रह्मोस बॉम्बर्स की तरफ से खालिद, अर्णव और जाहिद ने 2_2 विकेट हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच शशांक उपाध्याय को नंदकिशोर सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

निर्णायक की भुमिका में संजीव तिवारी और राजीव नंदन सिंह थे जबकि थर्ड अंपायर और मैच रैफरी तरविंदर सिंह थे।
स्कोरर की भुमिका में शिवाशीष चटर्जी और डिजिटल स्कोरर विकल्प थे। जबकि उद्घोषक के रूप में राजन आनंद और भाग्यश्री थे जबकि फिल्ड मैनेजमेंट का काम प्रशांत ठाकुर,विकास,मोहित, अयन ने संभाल रखा है।

इस मैच के दौरान सचिव जयंत चौधरी, मनजीत सिंह, विजय मल्लिक,मनीष कुमार सिन्हा,राकेश जी, शरजील असर के अलावा कई अन्य पदाधिकारी और पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी गोपी कुमार सिन्हा ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago