रांची : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट में आज का मुकाबला जमशेदपुर और बोकारो के बीच खेला गया जिसमे जमशेदपुर ने बोकारो को 7 विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस बोकारो की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम 34.3 ओवर में 115 रन बनाये जिसमे सत्य सेतु 68 रन और रवि कुमार यादव 27 रन बनाये। गेंदबाजी में जमशेदपुर के सुप्रियो चक्रवर्ती ने चार और सोनू सिंह और अजय सोनू ने दो दो विकेट झटका।
116 रनो के छोटे से लक्ष्य के जबाब में उत्तरी जमशेदपुर की टीम ने भानु आनंद के नाबाद 55 रन और विशाल सिंह के 39 और सुप्रियो के नाबाद 16 रनो के मदद से लक्ष्य को 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। गेंदबाजी में बोकारो के अभिषेक को दो और रवि यादव को एक विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच सुप्रियो चक्रवर्ती को दिया गया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…