एबी क्रिकेट एकेडमी को हराकर स्टार सीसी सुनील ज्वाला मेमोरियल रोहतास जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

सासाराम: रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सुनील ज्वाला मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच ए बी क्रिकेट अकादमी बनाम स्टार क्रिकेट क्लब बिक्रमगंज के बीच बिक्रमगंज हाई स्कूल मैदान में खेला गया।

इस आशय की जानकारी क्रिकेट संघ की सलाहकार प्रवक्ता कल्पना कुमारी जी ने बताया कि टांस जीत कर ए बी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया । स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खो के 173 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक 30 रन अश्विनी 35 रन , ए बी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनमोल 3 विकेट, अंकित दो विकेट, एवं बिट्टू, रोशन ,विशाल ,ने एक-एक लिया।

लक्ष्य का पिछा करने उतरी ए b क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर के मैच के 21.4 वे ओवर मे 115 रन पर आल आउट हो गई। ए बी क्रिकेट एकेडमी I के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विशाल ने 35 रन, बिट्टू पांडे ने 34 रन । स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल, ने 4 विकेट लिया, मुकेश ने 3 विकेट एवं वरुण दो विकेट, अंशु ने एक विकेट लिया।स्टार क्रिकेट क्लब विक्रमगंज ने यह मैच 58 रनो से जीता।

मैन ऑफ द मैच का अवार्ड स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज विशाल कुमार को दिया गया। अंपायर- शिवम कश्यप, प्रशांत पाठक,स्कोरर- नवीन कुमार। अतिथि रुप में मो० इंनामुद्दीन खान चंद्रशेखर पासवान विक्रम नारायण रवि शेखर शैलेश रवि आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago