पटना 06 अक्टूबर: पटना जिला ए अंडर-25 पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल बुधवार को राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम स्थित स्टेट कोचिंग सेंटर ग्राउंड पर आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि टीम के चयन के लिए गठित सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में सदस्य अजय कुमार यादव और शशिभूषण ने 20 प्लेयरों का सेलेक्शन किया। सेलेक्टेड प्लेयरों का लिस्ट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा जायेगा।
चयनित सात प्लेयरों का लिस्ट जल्द ही जारी की जायेगी। इस चयन प्रक्रिया में कुल 58 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल संयोजक रुपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर पटना जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, एमपी वर्मा मौजूद थे।
खिलाड़ियों को अपने सभी कागजातों का पीडीएफ बना कर संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर को 7004396276 पर व्हाटशअप करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही खिलाड़ियों को सात अक्टूबर को चार बजे पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय (अशोक राज पथ, इलाहाबाद बैंक पटना विश्वविद्यालय के विपरीत) में सभी ऑरिजिनल कागजात जमा करना होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…