पटना 06 अक्टूबर: राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में बुधवार को एक दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया जिसमें बीसीए कोषाध्यक्ष इलेवन ने बीसीए जिला प्रतिनिधि इलेवन को 7 विकेट से हराया।
टॉस बीसीए जिला प्रतिनिधि इलेवन के कप्तान संजय कुमार सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 92 रन बनाये। हिमांशु सिंह ने 33 (रिटायर्ड हर्ट), राजन ने 15, राकेश राणा ने 10 और कप्तान संजय कुमार सिंह ने 3 रन बनाये।
कप्तान आशुतोष नंदन की कप्तानी में खेल रही कोषाध्यक्ष इलेवन की ओर से देवी शंकर ने 20 रन देकर 1, रुपक कुमार ने 13 रन देकर 1, मनोज कुमार सिंह ने 18 रन देकर दो, धर्मेंद्र ने 3 रन देकर 1 और राजीव नंदन ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में कोषाध्यक्ष इलेवन ने 17.2 ने 3 विकेट पर 96 रन बना कर मैच को अपने नाम कर लिया। देवी शंकर ने सर्वाधिक 36, मनोज कुमार सिंह ने 21, आरएन सिंह ने 4, नीरज सिंह ने नाबाद 4 और राजीव नंदन ने नाबाद 4 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कर मनोज कुमार सिंह को दिया गया।जिला प्रतिनिधि की ओर चंदन ने 16 रन देकर दो और संजय कुमार सिंह ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…