कराटे

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पेसू अंतिम आठ में,जूनियर में कुमार क्लब जीता

पटना:  जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को जहां सीनियर डिवीजन लीग में पेसू ने अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं जूनियर डिवीजन में ईस्ट एंड वेस्ट क्रिकेट क्लब पर कुमार क्लब ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।सीनियर डिवीजन लीग का मैच ऊर्जा स्टेडियम में पटना कॉलेज बनाम पेसू के बीच खेला गया। जिसमें पेसू ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना कॉलेज की पूरी टीम 33.5 ओवर में 118 रन पर ढेर हो गई। जवाब में खेलने उतरी पेसू ने लक्ष्य को 19 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस तरह पूसे ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली। इस मैच के मैन आफ द मैच राहुल राठौर को चुना गया।

इधर, पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट एंड वेस्ट की पूरी टीम 18.3 ओवर में 90 रन पर ढेर हो गई। जवाब में कुमार क्लब ने लक्ष्य को 7.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच कुमार क्लब के कुंदन को चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

पटना कॉलेज: 33.5 ओवर में 118 रन पर आलआउट, विश्व सौरव 45, सचिन 29, करन 11, मौसम सिंह राजपूत, 11, अतिरिक्त 11, विकेट-राहुल राठौर 5/24, निखिलेश रंजन 2/4, शशीम राठौर 1/18, राजेश कुमार सिन्हा 1/35,
पेसू: 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 121 रन, बाबुल 69, पंकज कुमार गुप्ता नाबाद 17, अशोक कुमार छोटू 17, अतिरिक्त 12, विकेट: अभिजीत राज 2/18, शिवम 1/32

ईस्ट एंड वेस्ट सीसी: 18.3 ओवर में 90 रन पर आल आउट, रिशन शौर्य 19, अनंत रंजन 14, साहिल रंजन 12, अतिरिक्त 16, विकेट-कुंदन 4/29, अजीत 3/6
कुमार क्लब : 7.5 ओवर में ए​क विकेट पर 92 रन, रवि प्रकारश 47, वेंकटेश नाबाद 26, अतिरिक्त 13, विकेट- आदित्य 1/22

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

14 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

22 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago