दो दिवसीय रात्रि अंतरराज्यीय आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता का आगज़

पटना : टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोशिएसन के तत्वाधान बिहार राज्य कबड्डी संघ से मान्यता प्राप्त 2 दिवसीय रात्रि अंतरराज्यीय आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रोहतास जिला के बिक्रमगंज स्थित इंटर स्कूल प्रांगण में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काराकाट के विधायक अरुण कुमार, राजद के प्रधान महासचिव डॉक्टर श्रीनिवास सिंह, टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के CEO धीरज कुमार, सुभाष सिंह, नवीन कुमार, रवि भूषण और गण्य मान्य अतिथि उपस्थित थे,

पहला मैच बनारस बनाम DAV झारखंड के बीच हुआ जिसमें झारखंड ने बनारस को 49/46 अंकों से पराजित किया, वही दूसरे मैच में पश्चिम बंगाल बनाम 0.5 एकेडमी विक्रमगंज के बीच हुआ जिसमें 0.5 ने 32/26 अंकों से बंगाल को हराया, जबकि तीसरा मैच बक्सर बनाम धनबाद के बीच हुआ एक नजदीकी और रोमांचक मुकाबले में धनबाद ने बक्सर को42/39 अंक लेकर बक्सर को बाहर का रास्ता दिखाया।

आज का मैच महिला वर्ग में बंगाल बिहार दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच होगा, उसके बाद पुरुष वर्ग का महामुकाबला DAV झारखंड और धनबाद एवम 0.5 विक्रमगंज के बीच होगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago