भोजपुर जिला लीग में प्रभात के शतक से आरा क्रिकेट एकेडमी बी फाइनल में

भोजपुर 10 अप्रैल: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में आज आरा क्रिकेट एकेडमी बी बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी ए के बीच मैच प्रातः 9:00 महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू हुआ|

मैच शुरू होने के पहले जिला क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी सोनू कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया| टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट एकेडमी बी की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए | प्रभात राज ने शानदार 105 रन, पीयूष कुमार ने 24 रन ,और प्रशांत कुमार ने 11 रनों का योगदान किया| आरा क्रिकेट एकेडमी ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट, विनीत ने 3 विकेट और अमित ने दो विकेट प्राप्त किया |

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा क्रिकेट एकेडमी ए की टीम मात्र 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई | आरा क्रिकेट एकेडमी बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रभात , रितिक और पीयूष ने दो-दो विकेट प्राप्त किए |इस प्रकार आरा क्रिकेट एकेडमी बी ने आरा क्रिकेट एकेडमी ए को 89 रनों से पराजित कर कल होने वाले फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई |आज के मैच के अंपायर अग्निवेश एवं कुंदन थे ,स्कोरिंग ओम ने की|

जूनियर डिवीजन के फाइनल में कल राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी B के बीच प्रातः 9:00 महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू होगा |
जूनियर डिवीजन के फाइनल मैच की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे , कोषाध्यक्ष विवेक कुमार उपस्थित थे |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू)ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago