कटिहार जिला बी-डिवीज़न में शरीफगंज क्रिकेट क्लब 107 रनों से जीता।

कटिहार 10 अप्रैल: डी.एस.कॉलेज में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का मैच शरीफगंज क्रिकेट क्लब बनाम ब्लैक डाइमंड क्रिकेट क्लब के बिच हुआ ।

जिसमे टॉस शरीफगंज के कप्तान ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट पे 241 रनो का विशाल स्कोर बनाया जिसमे रक़ीब नाबाद 52 इस्लाम 33 प्रिंस 31और बॉबी ने 25 रन बनाये !ब्लैक डाइमंड के राहुल दास 37/3 मखदूम रज़ा, मो.मुस्तक़ीम, महफूज़ और दीपेश ने 1-1 विकेट लिए!

लक्ष्य का पीछा करते हुए बालक डाइमंड ने 23.2 ओवर में 134 रन ही बना पाए इस तरह शरीफगंज ने इस मैच को 107 रनो से जीतकर 2 अंक प्राप्त किये!ब्लैक डाइमंड के ओर से अभिजीत ने शानदार 64 रन बनाये जबकी मुस्तकीम ने 36 रनो का योगदान दिया !
शरीफगंज के रेयाज़ 36/4 बॉबी 42/3 फ़िरोज़ 16/2 जबकी इस्लाम ने 14/1 विकेट लिए !सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बॉबी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया!

आज निर्णायक की भूमिका में सुमाभो घोष और मो.अतीक़ थे जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की ।कल का मुकाबला डी.एस.कॉलेज में आजमनगर अमेज़िंग बनाम थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के बिच खेला जायेगा ये जानकारी जिला संयुक्त सचिव तौसीफ अख्तर के द्वारा दी गयी!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago