पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर कहा है कि’ पृथ्वी शॉ के पास इंग्लैंड में यह साबित करने का अवसर है कि क्यों कई लोग उन्हें इतना हाई रेट करते हैं। लेकिन वह इंग्लैंड में संघर्ष कर सकते हैं क्योंकि उनका फुटवर्क इतना अच्छा नहीं है।
सलमान बट ने आगे कहा, ‘इंग्लैंड में, यहां तक कि सर्वश्रेष्ठ फुटवर्क वाले बल्लेबाजों के लिए भी कभी-कभी हालत कठिन होते हैं। खासकर जब गेंद स्विंग करती है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी इंग्लैंड में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्हें पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड में कैसे खेलना है, इसकी सही जानकारी देनी चाहिए। उम्मीद है कि वह एडजस्ट कर लेंगे।’
भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की है कि पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव, जो वर्तमान में भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं वह टेस्ट टीम में चोटिल खिलाड़ियों की जगह लेंगे।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…