भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई को होने वाला 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कोविड के कारण रद्द हो गया था। अब यह मुकाबला आज(28 जुलाई) को खेले जाने वाला है।
तब टीम भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था और साथ में 8 खिलाड़ी और भी थे जो पांड्या के संपर्क में आए थे। इन खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान शिखर धवन का नाम भी शामिल था और ऐसा कहा जा रहा था कि वो दूसरे टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आएंगे।
हालांकि आ रही एक बड़ी के अनुसार धवन इस मैच के लिए टीम में उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और मनीष पांडे इस मैच में नजर नहीं आएंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला गया था जहां भारत ने लंका को 38 रनों से हरा दिया था। आज टीम के कुछ बडे़ खिलाड़ियों की गौरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल और रुतूराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी अपना डेब्यू कर सकते हैं।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…