कराटे

राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 14 अप्रैल से पटना में

पटना: क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस, पटना (सीएपी पटना) के तत्वावधान में आगामी 14 अप्रैल से राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के निदेशक उज्ज्वल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है।

राजधानी से सटे खगौल में स्थित जगजीवन स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को 25 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए नकद पुरस्कार के अलावा चमचमाती ट्रॉफी दी जायेगी। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए उज्ज्वल सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में केवल 12 टीमों को ही इंट्री दी जायेगी। मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर 25-25 ओवरों का खेला जायेगा। भाग लेने वाली टीमों को आयोजन समिति की ओर से रंगीन ड्रेस उपलब्ध कराया जायेगा। यानी मैच व्हाइट बॉल से खेली जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई कमिटियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मैचों का संचालन पैनल अंपायरों द्वारा किया जायेगा। इच्छुक टीमें 9065343343 पर संपर्क कर सकते हैं।

कौन थे श्री राज कुमार वर्मा उर्फ ‘निप्पू जी’

स्व. राज कुमार वर्मा उर्फ निप्पू जी पटना जिला के सक्रिय क्रिकेटर थे। वे बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में प्रशासनिक पद पर कार्यरत थे। वे पटना जिला क्रिकेट संघ से निबंधित क्लब कमला नेहरू क्रिकेट क्लब से जुड़े थे। साथ ही पटना जिला क्रिकेट संघ और बिहार क्रिकेट संघ के प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े रहते थे।

निप्पू जी बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार और सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार से भी जुड़े थे। पिछले वर्ष कोरोना महामारी में बिहार खेल जगत इस हस्ती को 13 अप्रैल को खो दिया।

स्व. आरके वर्मा उर्फ निप्पू जी की याद को जिंदा रखने के लिए क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के निदेशक उज्ज्वल सिंह ने इस टूर्नामेंट को कराने का निर्णय लिया है।

टूर्नामेंट का उद्देश्य बिहार के विभिन्न जिलों से युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को ढूंढना और उन्हें बढ़ावा देना है और उन्हें अपने खेल को और विकसित करने में मदद करने के लिए टर्फ विकेट पर अच्छे प्रतिस्पर्धी मैच देना है। यही स्व. आर.के.वर्मा को एक उचित श्रद्धांजलि होगी, जो बिहार में क्रिकेट के स्तर को सुधारने के लिए हमेशा से चाहते थे और काम करते थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

7 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago