15 अप्रैल को गो चैंप्स अवॉर्ड्स 2022 से समान्नित किए जाएंगे भारत के उदयीमान और प्रतिभाशाली खिलाड़ी

पटना : मानसी मिस्त्री फाउंडेशन (चैरिटेबल संस्था) के तत्वाधान में “गो चैंप्स अवॉर्ड्स २०२२” की घोषणा कर दी गई है।
१५ अप्रैल को मुंबई के पांच सितारा होटल वेस्ट इन में भारत के उदयीमान और प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस कार्यक्रम में सम्मानित किए जाएंगे ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मुख्य अतिथि होंगे और उन्हीं के हाथों पुरस्कार वितरण होंगे । कई क्रिकेट अधिकारियों के भी इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों की लिस्ट में विश्व क्रिकेट में हिंदुस्तान का पताका फहराने वाले अंडर १९ कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख राशिद शामिल हैं । अंडर १९ क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के और कई सदस्य पुरष्कृत होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के हवाले से प्रॉमिसिंग खिलाड़ियों की लिस्ट में झारखंड के कुमार कुशाग्र और बिहार के अर्णव किशोर भी शामिल हैं । ये दोनों खिलाड़ी १९ वर्ष से कम आयु वाले हैं और अपने प्रदर्शन से अपने राज्य का परचम लहरा चुके हैं। जहां कुशाग्र ने हाल ही में कई विस्फोटक पारियां झारखंड के लिए खेली है , वहीं अर्णव के नाम विजय मर्चेंट ट्रॉफी में १००० से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है ।

ज्ञात हो कि कुशाग्र भारत की अंडर १९ टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।गो चैंप्स अवॉर्ड्स युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई अपने आप में एक अनोखी पहल है और इसमें भारत के कोने कोने से १९ वर्ष या कम के करीब १५ खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों का चयन पूर्व खिलाड़ियों की एक स्वतंत्र जुरी करती है जिसका मापदंड प्रतिभा, क्षमता और उपलब्धि है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago