पटना 26 दिसंबर: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राजकुमार महासेठ पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में रविवार को खेले गए मैच में राज मिल्क एफसी ने सिविल ऑडिट को 2-1 से पराजित किया।
जीएसी ग्राउंड पर राज मिल्क और सिविल ऑडिट के बीच खेले गए मुकाबले में जोरदार टक्कर हुई। खेल के 15वें मिनट में अविनाश पासवान ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद राज मिल्क के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति बदली और अटैक की मुद्रा में आये। खेल के 31वें मिनट में आरिफ खान ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था।
नींबू-पानी के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरे जोश खरोश के साथ मैदान पर उतरे। मैच शुरू होते ही दोनों ओर से मूव बनने शुरू हो गए। पहली सफलता राज मिल्क के आरिफ खान को मिली। खेल के 67वें मिनट में आरिफ ने अपना और टीम के लिए दूसरा गोल किया। इस गोल की बदौलत राज मिल्क एफसी ने 2-0 की बढ़त ले ली।
इसके बाद दोनों ओर से गोल दागने के प्रयास हुए पर सफलता हाथ नहीं लगी और इस तरह राज मिल्क एफसी ने इस मैच को 2-1 से जीत लिया। इस मैच में रेफरी हरेंद्र कुमार यादव, कैलाश प्रसाद, अरविंद कुमार और मनोज कुमार थे।
गांधी मैदान ग्राउंड पर इलेवन स्टार, मोकामा और बीआरसी के बीच मुकाबला होना था पर इलेवन स्टार, मोकामा के मैदान पर नहीं उतरने के कारण बीआरसी टीम को वाकओवर दे दिया गया।
कल का मैच
जीएसी : जीएसी बनाम इंपीरियल एफसी
गांधी मैदान : पटना फुटबॉल एकेडमी बनाम मिराकल एफसी
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…