रोमांचक मुकाबले में महुआ को 6 रन से हराकर विजय स्पोर्ट्स फाइनल वैशाली जिला लीग के फाइनल में

वैशाली 25 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट ए डिवीजन लीग के दूसरे सेमीफाइनल में महुआ क्रिकेट क्लब और विजय स्पोर्ट्स के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजय स्पोर्ट्स शुरुआती झटके के बाद विवेक राणा 20 रन और आदित्य 17 रन ने पारी को संभाला । इन दोनों बल्लेबाजों को आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए । विजय स्पोर्ट्स 69 /8 विकेट खो दीए । उसके बाद प्रांशु 31 रन और सोहन 23 ने टीम का स्कोर 121/10 सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया । महुआ के तरफ से सूरज चौहान 3 विकेट ब्रह्म 2 विकेट , चंदन 3 विकेट लिए और आशीष को 1 विकेट मिला ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआ क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए । उसके बाद प्रिंस यादव 32 रन और मुन्ना 15 रन और शिवम 13 नॉट आउट थोड़ी देर विकेट पर टिक पाए । उसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 28 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई । विजय स्पोर्ट्स के तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए नटवर सिंह 4 विकेट विजय कुमार 2 विकेट गुलाम रब्बानी 1 विकेट, आदित्य 1 विकेट , सोहन 1 विकेट और प्रांशु ने 1 विकेट लिया । विजय स्पोर्ट्स के नटवर सिंह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । आज के मैच में निर्णायक की भूमिका रवि कुमार और सनी कुमार ने निभाई ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago