पटना, 18 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में वीएन शर्मा इंस्टीच्यूट खेल मैदान, खगौल (दानापुर स्टेशन) पर चल रही खेली जा रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैच में पटना वारियर्स ने पीएसएफए को 2-0 से हराया। दोनों गोल मोहम्मद अरशद के द्वारा किया गया।
खेल के शुरू होते ही मोहम्मद अरशद ने खेल के तीसरे मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी जो पहले हाफ तक कायम रहा।दूसरे हाफ में दोनों टीमें रणनीति के साथ मैदान पर उतरी और बढ़त लेने के लिए मूव बनाना शुरू कर दिया। खेल के 70वें मिनट में मोहम्मद अरशद को सफलता हाथ लग गई। मोहम्मद अरशद ने अपना और अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दाग कर पटना वारियर्स को 2-0 की बढ़त दिला दी जो रेफरी की सीटी बजने तक कायम रहा और पटना वारियर्स ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया।
खगौल नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद ने पटना वारियर्स के मोहम्मद अरशद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
मुख्य निर्णायक हरेंद्र कुमार यादव ने खेल के 75वें मिनट में पीएसएफए के युवराज पासवान को पीला कार्ड दिखाया। इस मैच में सुनील कुमार और सामंत कुमार सहायक रेफरी थे जबकि विनोद प्रसाद चौथे रेफरी की भूमिका में थे।19 दिसंबर के मैचों का कार्यक्रम एसडीएफसी बनाम रैनबो एफसी
राज मिल्क एफसी बनाम दानापुर यूनाइटेड एफसी
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…