• – टाउन क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी ने टाउन क्रिकेट क्लब “रेड”,

  • मधुबनी की टीम को 33 रनो से हराया।- सिद्धार्थ सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार।

मधुबनी : मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वाधान में मधुबनी जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में टाउन क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी की टीम ने टाउन क्रिकेट क्लब “रेड’, मधुबनी की टीम को 33 रनों से हराया।

उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान में चल रही जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में टाउन क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 30 ओवर खेलकर 197 रनों की योग पे अपनी सभी 10 विकेट खो दिया। बल्लेबाजी में टाउन क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी की ओर से प्रफुल्ल 1 रन, रवि किशन 11 रन, सिद्धार्थ सिंह 56 रन, अमन 10 रन, आशीष सिंह 29 रन, सुशांत 29 रन, उज्ज्वल सिंह 24 रन, आकाश कुमार 12 रन और आशीष कुमार 4 रन बनाया।टाउन क्रिकेट क्लब “रेड”, मधुबनी टीम के गेंदबाज लोकेश झा ने 31 रन देकर 4 विकेट, मो कादिर ने 31 रन देकर 2 विकेट, अभिषेक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा राकेश ने एक विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब “रेड”, मधुबनी की टीम 28.1 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 164 रन बनायी। बल्लेबाजी में अभिषेक कुमार 32 रन, प्रियांत 12 रन, सुमित मिश्र 32 रन, आकाश यादव 16 रन, राकेश कुमार गुप्ता 19 रन, बलराम कुमार 22 रन और मो कादिर ने 4 रन बनाये।गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी की ओर से अमन कुमार झा ‘नन्हे’ ने 16 रन देकर 2 विकेट, उज्जवल कुमार सिंह ने 29 रन देकर 2 विकेट, सुशांत कुमार ने 30 रन देकर 2 विकेट, प्रफुल्ल प्रभाकर ने 29 रन देकर 1 विकेट, आकाश कुमार ने 28 रन देकर 1 विकेट और आशीष ने 24 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धार्थ सिंह को क्रिकेट संचालन समिति के संयोजक काली चरण के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया गया।
मैच के अम्पायर ललित कुमार व अनिल कुमार, स्कोरर विकाश थे।
टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक अनिल कुमार “सोनू” ने बताया कि कल विश्राम का दिन है। बुधवार को नन्हे क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी और डायमंड “रेड” क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच मैच होना है।
मौके पर संचालन समिति के संयोजक कालीचरण, अनिल कुमार सोनू, ललित झा, अपूर्व, दिपक कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago