शगुनी राय अंडर-15 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रामप्रीत स्मृति सीए और गुरुकुल सीए विजयी

पटना 03 मार्च: राजधानी पटना से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में रामप्रीत स्मृति सीए और गुरुकुल सीए ने जीत हासिल की।

रामप्रीत सीए ने एसकेपी एकेडमी को छह विकेट जबकि गुरुकुल सीए ने सीआईसीए एकादश को 112 रन से हराया।
पहले मैच में एसकेपी एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाये। रितिक ने 14,गौरव ने 13, सुजैन ने 12 रन बनाये। आदर्श ने 5 रन देकर 2, ब्रजेश ने 7 रन देकर 4,पीयूष ने 17 रन देकर 2, रौशन ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में रामप्रीत स्मृति सीए ने 10.2 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। संकेत ने 40, राहुल ने नाबाद 40 रन बनाये। मोहित ने 9 रन देकर 2 और साहिल ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाये। ब्रजेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में गुरुकुल सीए ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 246 रन बनाये। यशस्वी ने 77,बिट्टू ने 39, कुणाल ने नाबाद 24 और अनुराग ने 21 रन बनाये। प्रवीर ने 48 रन देकर 3, सोनू ने 36 रन देकर 1, पार्थ ने 49 रन देकर 1 और राकेश ने 24 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में सीआईसीए इलेवन ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाये। विधुल ने 27, राकेश ने 38, प्रत्यूष ने 20 रन बनाये। अनीस ने 17 रन देकर 4, क्रुणाल ने 16 रन देकर 3, साहिल ने 31 रन देकर 1 और अविनाश ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये। क्रुणाल को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार कोच रामभगत ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
एसकेपी एकेडमी : 25 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट रितिक 14 रन, गौरव 13,सुजैन 12 आदर्श 2/5, ब्रजेश 4/7, पीयूष 2/17,रौशन 1/10
रामप्रीत स्मृति सीए : 10.2 ओवर में चार विकेट पर 107 रन, संकेत 40 रन, राहुल नाबाद 40 रन, मोहित 2/9, साहिल 1/27

दूसरा मैच
गुरुकुल सीए : 25 ओवर में 8 विकेट पर 246 रन, यशस्वी 77 रन, बिट्टू 39 रन, क्रुणाल नाबाद 24, अनुराग 21 रन, प्रवीर 3/48, सोनू 1/36, पार्थ 1/49, राकेश 1/24
सीआईसीए इलेवन : 25 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन विधुल 27 नर, राकेश 38 रन, प्रत्यूष 20 रन, अनीस 4/17, क्रुणाल 3/16, साहिल 1/31, अविनाश 1/23

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago