वाई ए सी प्लेयर्स मेमोरियल अंडर-17 स्कूली टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना 03 मार्च: आज स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में जैगुआर क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में चल रहे प्लेयर्स मेमोरियल अंडर 17 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल डी का दूसरा लीग मैच वाई ए सी (पटना सिटी) और लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया ।

YAC के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्य ने निर्धारित 30 ओवर्स मात्र 135 पर ऑल आउट हो गयी ! विकेट थोड़ी गीली होने की वजह से लक्ष्य के बल्लेबाज सेट नहीं हो पाए !

लक्ष्य की ओर से लक्ष्य सिंह सबसे सफल बल्लेबाज रहे जिन्होंने 37 गेंदों में 30 रनों की उम्दा पारी खेली लेकिन उनके आउट होते ही लक्ष्य की टीम पूरी तरह बिखर गयी और टूर्नामेंट के न्यूनतम स्कोर पर आउट हुई ! अन्य बल्लेबाजों में अजित ने भी 36 रनों की झुझारू पारी खेली ! हालाँकि YAC की शुरुआती गेंदबाजी और फील्डिंग आला दर्जे की नहीं थी !YAC की ओर से हिमांशु ने 3, आर्यन ने 2 जबकि मंजीत ने 3 विकेट लिए !

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी YAC ने 10 ओवर शेष रहते विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ! ख़राब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा लक्ष्य को भी हार के रूप में भुगतना पड़ा ! YAC की ओर से मंजीत ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए शानदार 41 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच के हकदार बने ! अन्य बल्लेबाजों में राहुल 45, विशाल 21 प्रमुख स्कोरर रहे !

YAC के चार बल्लेबाज रन आउट हुए ! जबकि रवि और साहिल को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा ।मंजीत को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार टूर्नामेंट के चेयरमैन श्री ललित शुक्ला ने दिया ।कल JK स्पोर्ट्स अकादमी और UC SPORTS के बीच मैच खेला जाएगा ।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago