पटना: स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे मुंबई और बिहार के रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम 89 रन पर छ्ह विकेट खोकर मुंबई के समक्ष संघर्ष कर रही है। बिहार के आकाश राज और कप्तान आशुतोष अमन क्रीज़ पर है।
मुंबई की टीम पहले दिन के नौ विकेट पर 235 रन से आगे खेलते हुए 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार के तेज गेंदबाज वीर प्रताप ने पाँच विकेट झटके। मुंबई के 251 रन के जवाब में खेलती हुई बिहार टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही, श्रमण निग्रोध को 2 के व्यक्तिगत स्कोर पर, पहले ही ओवर में मोहित अवस्थी ने पवार के हाथों कैच आउट करवाकर बिहार को पहला झटका दिया।
इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे वैभव सूर्यवंशी भी शुरुआत में तो कुछ आक्रामक शॉट खेले मगर चार चौकों की सहायता से 19 रन बनाकर शिवम दुबे के शिकार हुए। सकिबुल गनी कुछ हद तक संघर्ष करते नज़र आए, थोड़े थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते गए। बाबुल 8 रन, गनी 22 रन तो बिपिन सौरभ बिना खाता खोले और सचिन कुमार सिंह 5 रन बनाकर आउट हुए।
खराब रौशनी के कारण खेल को समय से पहले ही रोक दिया गया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय आकाश राज 26 रन और आशुतोष अमन 5 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद हैं। मुंबई के मोहित अवस्थी ने 4 तो शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…