भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज उमेश क्रिकेट क्लब और एसीसी जगदीशपुर के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला गयाl आज के मैच का उद्घाटन मनोज कुमार पूर्व सचिव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टॉस जीता एसीसी जगदीशपुर के कप्तान ने और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लियाl उमेश क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 120 रन बनाएंl राजा सिंह ने 22 प्रकाश ने 18 और ऋषभ ने 18 रनों का योगदान किया।जगदीशपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनील ने पांच विकेट आदित्य और मयंक ने दो दो विकेट प्राप्त किया।

121 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी जगदीशपुर की टीम 87 रनों पर सिमट गईl मुकेश कुमार ने 46 रनों की अच्छी पारी खेली।उमेश क्रिकेट क्लब की ओर से प्रिंस ने हैट्रिक लेते हुए तीन विकेट प्राप्त कियाl जबकि हंसराज और मोहित ने तीन और दो विकेट प्राप्त किया।इस तरह उमेश क्रिकेट क्लब की टीम 34 रनों से विजई हुई।

आज के मैच के अंपायर ओमप्रकाश और अभिमन्यु थे जबकि स्कोर की भूमिका में कुणाल कुमार थे lआज के मैच में मैन ऑफ द मैच हैट्रिक विकेट प्राप्त करने वाले प्रिंस को कौशिक दुलार की ओर से अभिषेक रंजन ने प्रदान की lआज मैच के दौरान आकाश कुमार अभिषेक कुमार परमजीत सिंह राजीव रंजन लालबाबू एवं संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे मौजूद रहे lकल का मैच जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी और भोजपुर पैंथर्स के बीच सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago