पटना। रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत मणिपुर के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार की टीम ने 236 रन की बढ़त बना ली है। मणिपुर की टीम अपनी पहली पारी में 296 रन पर आउट हो गई। बिहार ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 67 ओवर में आठ विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं।

अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड ए पर चल रहे इस मुकाबले में मणिपुर ने तीसरे दिन गुरुवार को छह विकेट पर 229 रन से आगे खेलना शुरू किया। परंतु टीम महज 67 रन जोड़कर आलआउट हो गई। टी ब्रेक के बाद खेलने उतरी बिहार की टीम बिन्नी के 53 रन व विपिन सौरभ के 54 रन की मदद से तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 67 ओवर में आठ विकेट खोकर 221 रन बना लिए है। मणिपुर के लिए विश्वर्जीत व किशन सिंधा ने 3—3 विकेट लिए। मैच समाप्ति तक हर्ष विक्रम सिंह नाबाद 14 रन व वीर प्रताप सिंह नाबाद 15 रन बनाकर ​विकेट पर बने हुए हैं।

संक्षिप्त स्कोर

मणिपुर पहली पारी में 102 ओवर में 296 रन पर आलआउट,
बिहार दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 67 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन, बिन्नी 53, बाबुल कुमार 11, रिषभ 12, एस गनी 15, सचिन कुमार सिंह 20, विपिन सौरभ 54, शिवम सिंह 13, हर्ष विक्रम सिंह नाबाद 14, वीर प्रताप सिंह 15, अतिरिक्त 11, विकेट: रेक्स 1/36, विश्वर्जीत 3/56, किशन सिंधा 3/40, विकास सिंह 1/22

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago