पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में गुजरात ने बिहार को खेल के दूसरे दिन ही पारी व 102 रन से हरा दिया।

बड़ौदा के जीएसएफसी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने 82 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की।बुधवार से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन पूरी टीम 35.3 ओवर में 78 रन पर आलआउट हो गई।

जवाब में खेलने उतरी गुजरात ने पहले दिन पूरब एम पुजारा के (88 रन) और कप्तान रुद्रा एन पटेल (44 रन) के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 56 ओवर में सात विकेट पर 206 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन अपनी पारी 289 रन पर घोषित की।

लेकिन बिहार के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी गुजरात के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और पूरी टीम 36.4 ओवर में 109 रन पर आउट हो गई। बिहार के लिए सर्वाधिक 45 रन तौफिक ने बनाए। इसके अलावा आदर्श सिन्हा ने 18 व अगस्त्या ने 17 रन जोड़े। गुजरात के लिए मीत पटेल ने 16 .4 ओवर में 38 रन खर्च कर 5 विकेट और वेदांत त्रिवेदी ने 5 ओवर में 15 रन खर्च कर तीन विकेट लिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago