रणजी ट्रॉफी : मिज़ोरम के खिलाफ बिहार की मजबूत शुरुआत,शकिबुल और बाबुल ने जड़ा नाबाद शतक

पटना 17 फरवरी: बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत आज से हो गई है। बिहार का मुकाबला आज मिजोरम के साथ खेला जेयू दूसरी कैम्पस,साल्ट लेक मैदान पर खेला जा रहा है।

शकिबुल गनी और  बाबुल कुमार ने  शानदार शतक जड़ा है। जिसमे गनी ने 212  गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके के मदद से 136 रन जबकि  बाबुल ने 213 गेंदों में 123  रन बनाये जिसमे 18 चौके जड़े । बिहार की टीम ने पहले दिन का  खेल ख़तम होने तक 90 ओवर में 325 रन बना लिया है और एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

टॉस बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिहार की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही 8 रन पर बिहार का पहला विकेट मंगल महरूर के रूप में गिरा। महरूर बिना खाता खोले ही 0 रन पर आउट हो गए। इसके बाद दूसरा विकेट यशश्वी ऋषव के रूप में 52 रनो के स्कोर पर गिरा ,ऋषव अपने निजी स्कोर 38 रन पर आउट हुई।बिहार का तीसरा विकेट 71 रनो पर लखन राजा के रूप में गिरा जो अपने निजी 25 रनो के स्कोर पर आउट हुआ। 

मिज़ोरम के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिका रालेट,लालवीयकवेला और टी कोहली को एक एक विकेट मिला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago