कैमूर जिला क्रिकेट लीग में सौरव प्रताप सिंह के शतक(147रन) से सनराइज सीसी,भभुआ विजयी

कैमूर 17 फरवरी: कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग का दुसरा मैच भारती स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी,कुदरा और सनराइज क्रिकेट क्लब,भभुआ के बीच खेला गया जिसमें सनराइज ने भारती स्पोर्ट्स को 183 रन के विशाल अंतर से पराजित किया।

सुबह सनराइज के कप्तान विशाल दास ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,सनराइज के दोनो सलामी बल्लेबाजों ने शुरू में संभल कर खेलते हुए ठोस शुरुआत टीम को दिया और उसके बाद खुल कर खेलते हुए निर्धारित 35 ओवरों में सौरव प्रताप सिंह के शानदार शतक 92 गेंदों में 147 रन 14 चौके और 7 छक्के तथा आदिल के बेहतरीन अर्धशतक 55गेंदों में 60 रन 9 चौके और शुभम के 23 रनो के बदौलत 3 विकेट खोकर 264 रन बनाए,भारती स्पोर्ट्स के तरफ से सूरज,सौरव और शिवम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में भारती स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की टीम सनराइज के स्पिनरों विकास पटेल 7 ओवर 7 रन 4 विकेट, विजय यादव 5 ओवर 10 रन 3 विकेट और विकास पान्डेय 5 ओवर 11 रन 2 विकेट और अलीजान के 1 विकेट के सामने 27.1 ओवर में मात्र 81 रन पर सिमट गई भारती स्पोर्टस की ओर से राहुल पान्डेय 26 रन और आलोक कुमार 25 रन ही दहाई की संख्या पार कर सके।

सनराइज के बल्लेबाज सौरव को शानदार शतक के लिए संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।कल का मैच कंबाइंड क्रिकेट क्लब,भभुआ और रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago