मुजफ्फरपुर : आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में आर डी एस कॉलेज ने मोतिहारी को 4 विकेट से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच एम एस कॉलेज मोतिहारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 107 रन बनाए जिसमे राजनारायण ने 53, शशि रंजन ने 25 रन बनाए इन दोनो के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।गेंदबाजी में आर डी एस कॉलेज के तरफ से आदिल ने 2,संभव,रणधीर एवम प्रियांशु ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।एक खेलाड़ी रनआउट हुए।

जवाब में खेलने उतरी आर डी एस कॉलेज की टीम ने 17 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
आर डी एस कॉलेज मुजफ्फरपुर के तरफ बल्लेबाजी में साहिल ने 41,साहिल सिन्हा ने 33,अनुराग ने 14 एवम निखिल सिंह ने नाबाद 6 एवम प्रियांशु 2 रन बनाकर नाबाद रहे।गेंदबाजी में एम एस कॉलेज मोतिहारी के तरफ से राजनरायण ने 3 विकेट लिए वही बजरंग ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच एम एस कॉलेज मोतिहारी के राजनरायन को दिया गया।

आज के अंपायर रवि कुमार एवम सचिन कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आर्यन मौजूद थे।एल एस कॉलेज के पी टी आई श्री महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कल सुबह 9 बजे से मेजबान एल एस कॉलेज बनाम आर डी एस कॉलेज मुजफ्फरपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago