जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में यंग बॉयज ने दर्ज की 191 रनों की बड़ी जीत

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में यंग बॉयज ने इरावत फीड्स को 191 रनों के भारी अंतर से हराया ।सुबह टॉस जीतकर इरावत फीड्स के कैप्टन अमित कुमार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया ।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यंग बॉयज के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े । सुभम समदर्शी (79) और सोनू यादव (70) ने बेहतरीन अर्धशतक जड़े, इनके अलावा अभिनव सिंह ने 39* , पंकज कुमार 28 और रिशव रंजन ने 11 रनो का योगदान दिया , यंग बॉयज ने 35 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पे 285 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया ।इरावत फीड्स के तरफ से विकाश , आकाश , चंदन और निशांत ने 1,1 विकेट हासिल किया ।

286 रनो का पीछा करने उतरी इरावत फीड्स की पूरी टीम 22 ओवरों के सिर्फ 94 रनो पे ऑल आउट हो गई ।इरावत फीड्स के तरफ से शिवांश कुमार ने 25 और आदित्य गुप्ता के 23 रनो का योगदान दिया ।यंग बॉयज के तरफ से आयुष नंदन ने 4 और रोहित कुमार और पंकज कुमार ने 2 विकेट झटके ।

आयुष नंदन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव कंचन कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago