पटना,15 दिसंबर। गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के तत्वावधान में आगामी 17 से 19 दिसंबर तक स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में रेखा देवी मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन सचिव अविनाश कुमार मंटू ने दी।
उन्होंने बताया कि पटना में लंबे अरसे के बाद हो रही इस महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सफल आयोजन के लिए कई कमिटियां गठित कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि कुल चार टीमें इसमें भाग लेंगी। पहले दिन 17 दिसंबर को टाउन क्लब मैरवा, सीवाम बनाम स्टार वारियर्स रांची के बीच मुकाबला खेला जायेगा। दूसरे दिन 18 दिसंबर को गर्दनीबाग बाग एथलेटिक क्लब बनाम सिलीगुढ़ी, पश्चिम बंगाल के बीच मुकाबला होगा। इन दोनों दिन की विजेता टीम का फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन में पटना फुटबॉल संघ, बिहार फुटबॉल संघ और पटना के फुटबॉल प्रेमियों का पूरा सहयोगा मिल रहा है और हमें उम्मीद है कि इसका आयोजन शानदार होगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…