जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में सरदार पटेल क्रिकेट क्लब 47 रनों से जीती

जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे लीग मैच में सरदार पटेल क्रिकेट क्लब ने वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को 47 रनो से भी हराया ।

सुबह टॉस जीतकर सरदार पटेल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदार पटेल क्रिकेट क्लब 28.5 ओवरों में 197 रन बना के ऑल आउट हो गई ।सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के तरफ से रिशु राज ने 36 , विशाल कुमार ने 34, विकास कुमार 20 और दीपक कुमार ने 19 रनो का योगदान दिया ।वही वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के तरफ से अंकित मिश्रा ने 4 और आयुष पटेल ने 3 विकेट हासिल किया ।

198 रनो का पीछा करने उतरी वैष्णवी कंस्ट्रक्शन की पूरी टीम 28 ओवरों में 150 रन बना के ऑल आउट हो गई और मैच 47 रनो से हार गई ।वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के तरफ से रित्विक यादव ने 42 , उज्ज्वल रंजन ने 34 और वैभव , आकाश ने 16,16 रनो का योगदान दिया ।वही सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के तरफ से दीपक कुमार और कुमार शान ने 3,3 विकेट हासिल किया ।

दीपक कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ सचिव कंचन कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया ।कल का मैच वैष्णवी कंस्ट्रक्शन और आर एस क्रिकेट क्लब हुलासगंज के बीच में सुबह 9 भी से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago