नई दिल्ली 17 जनवरी: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बताया कि कोहली के बाद भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा। मांजरेकर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में शामिल सभी लोगों के लिए टेस्ट क्रिकेट अब भी पवित्र है .
संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान कहा ‘मेरे ख्याल से भारतीय क्रिकेट में सभी लोगों के लिए टेस्ट क्रिकेट अब भी पवित्र है। तो मुझे नहीं लगता कि बोर्ड सीधे ऋषभ पंत या केएल राहुल को कप्तान बनाएगा। रोहित शर्मा को कमान मिलेगी और यह खिलाड़ी कप्तान बनने की कतार में रहेंगे।’
संजय मांजरेकर ने कहा कि रोहित शर्मा के लिए शारीरिक फिटनेस चुनौती होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि लीडरशिप चुनौती को देखते हुए हिटमैन टेस्ट कप्तानी के लिए उपयुक्त विकल्प हैं। कोहली ने अचानक कप्तानी छोड़ी है तो रोहित शर्मा को अगले टेस्ट में भारत की कप्तानी करनी चाहिए।
मांजरेकर ने कहा, ‘केएल राहुल का फॉर्म शानदार रहना जरूरी है। मगर हां, रोहित शर्मा के लिए बड़ी चुनौती उनकी फिटनेस है क्योंकि आप उनकी बल्लेबाजी और लीडरशिप शैली को देखें तो वह कप्तान के लिए उपयुक्त विकल्प हैं।”फिजिकल फिटने रोहित शर्मा के लिए चुनौती रहने वाली है क्येांकि यह अचानक हुआ है। अगर सीरीज में आप रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में देखेंगे।’
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…