रुबन कप अरवल जिला लीग में शहीद ने कृष्णा क्लब को 34 रनों से हराया

अरवल 17 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को हुए मुकाबले में शहीद क्रिकेट क्लब ने कृष्णा स्पोर्ट्स को 34 रनों से पराजित कर दिया।

आज सुबह शहीद के कप्तान अनुराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और युवा बल्लेबाज प्रियांशु के शानदार अर्धशतक का बदौलत टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रन बना डाले। प्रियांशु ने 56, बंटी ने 29, धीरज ने 27, अभिषेक ने 21 तथा गौरव ने 20 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 17 रन बने। गेंदबाजी में अविनाश ने 3, आशुतोष ने 2, अमृतोष एवं राहुल ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी कृष्णा की पूरी टीम 149 रन बनाकर आउट हो गयी। कृष्णा की ओर से सलामी बल्लेबाज कुणाल ने नाबाद 71 रनों के स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा मोहित ने 11 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 41 रन बनाए। गेंदबाजी में आज़ाद ने 3, अभिषेक ने 2, धीरज, राहुल एवं सनी ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार तथा जीतू कुमार ने अंपायर तथा राम कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब बनाम सूर्यपुर एकादश के बीच मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago